Lalu Yadav से लेकर पटना के हनुमान मंदिर तक पूर्व IPS Kishore Kunal से ख़ास बातचीत
भारत के इतिहास के सबसे स्वर्णिम पन्नों में लिपटा है बिहार (Bihar)। रामायण काल में इसी धरती पर जन्मी थीं देवी सीता। महाभारत युग में यहीं राजा जरासंध ने राज किया था। इसी धरती ने दुनिया को पहला सम्राट दिया। लिच्छवी राजाओं ने दुनिया को पहला लोकतांत्रिक गणराज्य दिया। ये भूमि है महावीर की, भगवान बुद्ध की, चाणक्य की, आर्यभट्ट की, कालीदास की। ये भूमि है आंदोलन की। ये भूमि है बिहार की।